सुपेला सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी सुविधा शुरू 

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निर्देशानुसार और सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में लाल बहादुर शास्त्री सिविल अस्पताल सुपेला में सोनोग्राफी सुविधा शुरू हो गई है। उक्त अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध होने के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सक के नहीं होने से मशीन का उपयोग नहीं हो रहा था। कलेक्टर श्री सिंह ने इसे संज्ञान में लेते हुए सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को उक्त अस्पताल में सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. आशीषन कुमार मिंज ने इस हेतु आवश्यक पहल करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता रतनानी को जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन संचालन हेतु 10 दिवस का प्रशिक्षण दिया गया। अब उन्हें सिविल अस्पताल सुपेला में सोनाग्राफी संचालन का दायित्व सौंपा गया है। डॉ. रतनानी द्वारा सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। उनके द्वारा प्रतिदिन 10 से 15 गर्भवती माताओं का सोनोग्राफी किया जा रहा है। चिकित्सालय में सोनोग्राफी सुविधा के साथ अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जा रही है। जिला प्रशासन की इस पहल से गर्भवती माताओं एवं उपचार हेतु आने वालों ने संतोष व्यक्त किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  चक्रधर समारोह 2025; शास्त्रीय संगीत के साथ लोक कला के दिखेंगे रंग, गायन और वादन के साथ नृत्य की विविध शैलियों की होगी प्रस्तुति