
दुर्ग। नगर निगम में होलिका दहन और फूलों की होली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महापौर अलका बाघमार सहित जन प्रतिनिधि निगम के अधिकारी/कर्मचारी एक साथ मिलकर होली खेले।

इस मौके पर महापौर अलका बाघमार, संस्कृति व मनोरंजन प्रभारी हर्षिका संभव जैन,
नेता-प्रतिपक्ष संजय कोहले व जन प्रतिनिधियों एवं निगम के सदस्यों ने एक दूसरे पर फूल बरसाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आज भेदभाव को भुलाकर आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए संकल्प लेने का दिन है। महापौर ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज सभी वार्ड पार्षद एक साथ खुशी का त्योहार मना रहे हैं।

कार्यक्रम में भजनों पर सभी जमकर नाचे। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। महापौर ने कहा रंग सद्भाव और स्नेह का संदेश देता है। उन्होंने शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।
निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि होली के रंगों ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में उमंग और उत्साह का संचार किया है।कार्यक्रम के दौरान होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा जैसे गीतों पर वह जमकर झूमते दिखे। सभी के उत्साह को देखकर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और पदाधिकारी भी जमकर नाचे।कार्यक्रम के दौरान वार्डो के पार्षदों के अलावा अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित थे।
