रायपुर पुलिस कमिश्नर का दफ्तर सिविल लाइंस के सी-3 बंगले में शिफ्ट 

Share this

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और पूरा कमिश्नरेट सिविल लाइंस में सी-3 बंगले में शिफ्ट हो गया है। यह बंगला पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा को अलॉट था। अब उनका निवास और ऑफिस नवा रायपुर के मंत्री बंगले में स्थानांतरित होने की सूचना है।

पुराने ज़िला पंचायत परिसर में पुलिस कमिश्नर के दफ्तर से पहले संभाग आयुक्त का कार्यालय था। पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद उनका दफ्तर इसी परिसर के पीछे चला गया था, लेकिन अब सूत्रों के अनुसार यह फिर से सामने आ जाएगा।

नए सी-3 बंगले में कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के अलावा एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले भी अपनी ड्यूटी संभालेंगे।

Share this
READ MORE  कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र के घर ED के छापे में 12 करोड़ नकद व 10 किलो आभूषण मिले, गिरफ्तार