
रायपुरएक घंटा पहले

- कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी गणतंत्र दिवस मनाया। पहली बार छत्तीसगढ़ के किसी भाजपा नेता को दिल्ली राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय में तिरंगा फहराने का मौका मिला। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक डॉ रमन को मौका दिया गया। दिल्ली जाकर डॉ रमन ने तिरंगे को सलामी दी है।

राष्ट्रीय कार्यालय में डॉ रमन।
गणतंत्र दिवस पर डॉ रमन को दी गई इस जिम्मेदारी को छत्तीसगढ़ भाजपा ऐतिहासिक मान रही है। पार्टी की ओर से कहा गया कि दशकों से भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रहे डॉ रमन सिंह केंद्रीय मंत्री, छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष और डेढ़ दशक (15 वर्षों) तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही वर्तमान में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इस लंबी राजनीतिक यात्रा में डॉ रमन सिंह ने संगठन स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिस वजह से भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपती रहती है।
डॉ रमन ने इसे सम्मान की बात बताया।
साधारण कार्यकर्ता को जिम्मा
भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को तिरंगा फहराने का दायित्व प्राप्त होने पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराना एक जिम्मेदारी के साथ-साथ ही बहुत सम्मान का विषय है, एक साधारण कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर भारतीय जनता पार्टी ने केवल डॉ रमन सिंह का ही सम्मान नहीं किया है बल्कि छत्तीसगढ़ को भी सम्मानित किया है, जिसके लिए वह सदैव भाजपा संगठन के आभारी हैं।
प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस।
साव की सलामी
रायपुर में छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्थानीय भाजपा नेता गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सबसे पहले कार्यालय में लगी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को नमन किया। तिंरगा फहराकर पार्टी कार्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
