पशुचिकित्सा दिवस पर 25 अप्रैल को पशुओं के लिए फ्री हेल्थ कैंप एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण

Share this

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा के टीचिंग वेटरनरी क्लीनिकल कॉम्पलेक्स द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क पशु स्वास्थ्य जांच एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर यह शिविर 25 अप्रैल (शनिवार) को सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक टीचिंग वेटेरनरी क्लिनिकल कॉम्प्लेक्स, सिविल लाइन्स, दुर्ग में आयोजित होगा। शिविर में सभी नस्लों के कुत्तों और बिल्लियों एवं बड़े पशुओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच और एंटी-रेबीज टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इस वर्ष विश्व पशु चिकित्सा दिवस की थीम Veterinarians: Guardians of Food and Health ( वेटेनेरियन्स: गार्डियन्स ऑफ फूड एण्ड हेल्थ) रखी गई है, जो पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है। वे न केवल पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करते हैं, बल्कि खाद्य सुरक्षा, रोग नियंत्रण और जनस्वास्थ्य में भी अहम योगदान देते हैं।
आयोजकों ने बताया कि, “रेबीज एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जिसे समय पर टीकाकरण के जरिए पूरी तरह रोका जा सकता है। यह शिविर ‘रेबीजमुक्त भारत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।”
इस अवसर पर पशुपालकों और नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने पालतू पशुओं को इस शिविर में लेकर आएं और निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं। सुरक्षा के लिए पशुओं को पट्टा (लेस) या कैरियर में लाना अनिवार्य रहेगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बिलासपुर SIMS चौकी के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार