तमिलनाडु चुनाव: रजनीकांत ने डाला वोट, कमल हासन बेटी संग लाइन में दिखे, विजय को घेरने पहुंची भीड़

Share this

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के तहत राज्य में मतदान जारी है। इस दौरान साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारे अलग-अलग मतदान केंद्रों पर वोट डालते नजर आए।

रजनीकांत ने किया मतदान सुपरस्टार रजनीकांत चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। उन्होंने लोगों से भी मतदान करने अपील की।

कमल हासन बेटी के साथ लाइन में लगे अभिनेता और नेता कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने पहुंचे। उन्होंने आम नागरिकों की तरह लाइन में खड़े होकर मतदान किया।

विजय को देखने उमड़ी भीड़

टीवीके प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय जब मतदान केंद्र पहुंचे तो वहां मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया। अजित कुमार ने भी डाला वोट साउथ स्टार अजित कुमार ने चेन्नई के तिरुवनमियूर स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वे खासतौर पर मतदान के लिए विदेश से लौटे थे।

खुशबू सुंदर की अपील

अभिनेत्री और भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने चेन्नई के श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में मतदान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि छुट्टी समझकर घर में न रहें, बल्कि बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। राज्यभर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Share this
READ MORE  कांकेर में मुठभेड़: एक महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद