दुर्ग जिला अस्पताल कर्मी निसार को भावभीनी विदाई

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। जिला चिकित्सालय दुर्ग में सहायक ग्रेड 1 मिर्ज़ा निसार अहमद गुरुवार को शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य अतिथि आरएमओ डॉ. आशिषन मिंज ने कहा कि जिस संस्था मे पदस्थ हुए वहीं से सेवानिवृत्त होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। मिर्ज़ा निसार अहमद 1987 मे निम्न श्रेणी लिपिक (बाबू) के पद जिला कुष्ठ ईकाई दुर्ग मे पदस्थ हुए उसके बाद 2013 सहायक ग्रेड 2 पद पर उनकी पदोन्नति हुई। इस दौरान कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग में अपनी सेवाएं दी। इसी तरह डॉ. अखिलेश यादव, डॉ. सरिता मिंज और डॉ. विनिता धुव्र ने मिर्ज़ा निसार अहमद के सरल सरस और अनुशासित रहकर कार्य करने की शैली की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं जीवन दीप समिति के सदस्य प्रमोद बाग व विजय ताम्रकार, संभागीय अध्यक्ष अजय नायक, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, लिपिक वर्गीय अध्यक्ष विजय जॉन, नर्सिंग सिस्टर की अध्यक्ष मंजू राय और मेट्रन चित्र रेखा बोरकर ने उन्हें पीड़ित मानवता का सेवक बताते हुए उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि आने वाले साल हज यात्रा पर जाएं और छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित पूरे मुल्क के लिए खुशहाली, प्रेम, भाईचारा उन्नति के लिए दुआ करें। मिर्ज़ा निसार अहमद ने इस सम्मान के लिए आभार जताया। संचालन संभागीय अध्यक्ष अजय नायक ने किया और आभार प्रदर्शन मंजू राय ने किया। जिला अस्पताल दुर्ग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  एशियन चैंपियन बनते ही कप्तान सूर्यकुमार ने जीता दिल, सेना और पहलगाम पीड़ितों को दान की मैच फीस