जिस मैदान में खेलते हुए कभी बचपन बीता, वहां ध्वजारोहण कर हुए गौरवान्वित | MLA Gulab Kamro hoisted the tricolor in Manendragarh, read the message of CM Bhupesh Baghel

Share this

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर42 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नया जिला बनने के बाद पहला गणतंत्र दिवस समारोह। - Dainik Bhaskar

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नया जिला बनने के बाद पहला गणतंत्र दिवस समारोह।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलावासियों के लिए इस साल का गणतंत्र दिवस बेहद खास है।नया जिला बनने के बाद मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा मैदान में पहली बार जिला स्तरीय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक गुलाब कमरो ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड निरीक्षण के दौरान कलेक्टर पीएस ध्रुव, एसपी टीआर कोशिमा मौजूद रहे।

विधायक गुलाब कमरो ने मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन भी कार्यक्रम में किया। बता दें कि मनेंद्रगढ़ से सटे ग्राम पंचायत साल्ही के रहने वाले विधायक गुलाब कमरो की शुरुआती पढ़ाई यहीं से हुई है। वे मनेन्द्रगढ़ के आमखेरवा इलाके में दस्ते के घर में रहकर पढ़ाई करते थे। वहीं पास में ही आमखेरवा मैदान है, जहां विधायक गुलाब कमरो खेलने जाया करते थे। इसी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में उन्होंने आज ध्वजारोहण किया।

विधायक गुलाब कमरो।

विधायक गुलाब कमरो।

बातचीत में विधायक गुलाब कमरो ने बताया था कि जिस मैदान में मैं खेला, वहां ध्वजारोहण करूंगा, इस खुशी को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया था। गौरतलब है कि 15 अगस्त 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़ को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 9 सितंबर 2022 को नया जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अस्तित्व में आया था। सीएम ने मनेन्द्रगढ़ आकर जिला कार्यालय का शुभारंभ किया था। जिला गठन के बाद पहली बार आयोजित हो रहे ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर पूरे जिलेवासी उत्साहित रहे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  डॉ रमन बोले- 12 हजार करोड़ देना होगा, भाजपा ने पूछा कोई बेरोजगार ही नहीं तो भत्ता किसे देंगे | chhattisgarh bjp congress unemployment allowance question Dr Raman Singh Amit Chimnani chhattisgarh bjp congress controversy