हादसे में तीन की हालत गंभीर, हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे लगा रहा जाम | The condition of three in the accident is serious, the highway was jammed for about one and a half hours

Share this

भिलाई3 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
तीन ट्रक आपस में टकराए - Dainik Bhaskar

तीन ट्रक आपस में टकराए

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाई तीन थाना क्षेत्र में एनएच 53 में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां एक ट्रक का टायर फटा और उसके अनियंत्रित होने से तीन ट्रक आपस में एक-एक कर टकरा गए। दुर्घटना स्थल में चीख पुकार मच गई। हादसे में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

भिलाई तीन पुलिस के मुताबिक दुर्घटना बुधवार देर रात की है। एक तेज रफ्तार ट्रक का टायर अचानक फट गया। वह अनियंत्रित हो गया और दो अन्य ट्रकों से जाकर टकरा गया। सूचना मिलते ही भिलाई तीन टीआई मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन को बुलाकर बड़ी मुश्किल से ट्रकों को हाइवे से दूसरी तरफ करवाया।

भिलाई तीन थाना क्षेत्र में बीते एक सप्ताह के भीतर ये तीसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। जिसमें एक दुर्घटना में दो युवकों की मौत भी हो चुकी है। लोगों का कहना है कि भिलाई तीन चौक में हर समय ट्रैफिक अनियंत्रित रहता है। गाड़ियां चारों तरफ से तेजी से निकलती है। इसी के चलते दुर्घटना होती है। पुलिस टायर फटने वाले मामले की जांच कर रही है।

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

नेशनल हाइवे में लगा लंबा जाम
भिलाई तीन थाना अंतर्गत रात 11 बजे के आसपास यह दुर्घटना हुई है। इसमें एक के बाद एक तीन ट्रक टकराने से एनएच की रायपुर से भिलाई जाने वाली साइड के लेन में ट्रक खड़े हो गए। इससे वहां से कोई भी गाड़ी आगे नहीं जा सकी। पुलिस को वहां से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटाने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। तब तक नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  "मौका" तूफान का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, बारिश की चेतावनी