“मौका” तूफान का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, बारिश की चेतावनी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर, 7 म‌ई। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में चक्रवाती तूफान “मौका” का असर आगामी दिनों में तेज होने पर छत्तीसगढ़ में भी असर दिखेगा। मौसम विभाग ने मोका चक्रवात तूफान के चलते देश के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 8 मई से 12 मई तक भारी बारिश की संभावना जताई है। आज तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है। सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी हिमपात संभव है। पंजाब, हरियाणा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में एक या दो दिन मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आँधी संभव है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।

Share this
READ MORE  दुर्ग जिला कार्यकारिणी का भी ऐलान, बीजेपी ने जारी की सूची | Chhattisgarh BJP Bhojram became the Leader of Opposition of Bhilai Municipal Corporation