4 महीनों में 8 करोड़ का गांजा पकड़ाया, महासमुंद पुलिस की कार्रवाई 

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

महासमुन्द। ओडिशा से महासमुंद छत्तीसगढ़ होकर दूसरे राज्यों को बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी हो रही है। बड़ी गाड़ियों में विभिन्न सामानों के परिवहन के दौरान गांजा छुपाकर ले जाया जा रहा है। महासमुंद पुलिस पिछले कुछ समय से कड़ी नाकेबंदी कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज आरिफ एच. शेख के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में विगत 4 माह में महासमुंद पुलिस को गांजे के विरुद्ध कार्यवाही में बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने बताया कि जनवरी 2023 से 5 मई तक कुल 41 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

कुल 81 आरोपी गिरफ्तार किए गए और कुल 32.6 क्विंटल गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजे की कीमत 8,15,25,000 रुपये (आठ करोड़ 15 लाख 25 हजार रुपये) है। इन प्रकरणों में कुल 34 वाहन जब्त किए गए। जब्त किए वाहनों की कीमत 1,03,00,000/- ( एक करोड़ तीन लाख रुपये) हैं।

Share this
READ MORE  चेकपोस्ट चेकिंग में SST टीम ने जब्त किया कंबल और नकद