केरल में बोट पलटने से 21 की मौत, PM मोदी ने जताया दु:ख, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 8 मई। केरल के मलप्पुरम में एक डबल डेकर बोट पलटने से 21 टूरिस्ट की मौत हो गई। बोट में करीब 40 टूरिस्ट सवार थे। हादसा तनूर के पास हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना शाम करीब सात बजे थूवल थेरम टूरिस्ट स्पॉट पर पुरपुझा नदी में हुई। मरने वालों में 6 बच्चे और 4 महिलाएं भी शामिल हैं। करीब 10 लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोट पर सवार टूरिस्ट मलप्पुरम जिले के परप्पनंगडी और तनूर इलाके के थे। यहां बोट सर्विस को केवल शाम 5 बजे तक संचालित करने की अनुमति है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। केरल के मलप्पुरम में रविवार शाम यह हादसा हुआ। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “केरल के मलप्पुरम में नौका दुर्घटना में लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।”

Share this
READ MORE  केरल के कोच्चि में बड़ा हादसा, सिंगर निकिता गांधी की म्यूजिक कॉन्सर्ट में मची भगदड़ 4 छात्रों की मौत, 60 से अधिक घायल