नाइजीरिया से कोकीन की सप्लाई: रायपुर पुलिस ने किया सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से दो गिरफ्तार

Share this

 

रायपुर। रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए दिल्ली में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह नाइजीरिया से संचालित हो रहा था और कोकीन को बीपी मशीन के बॉक्स में छिपाकर कोरियर के जरिए रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में सप्लाई करता था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाइजीरियन नागरिक तोचकू अफामे उर्फ प्रिंस चार्ल्स और दिल्ली निवासी सन्नी शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लेकर आई है। आरोपियों के पास से करीब 9.70 लाख रुपये नकद, 5 आईफोन और 3 चेकबुक बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पिछले छह महीनों के दौरान आरोपियों के बैंक खातों से लगभग 2 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ है, जिसे ड्रग्स तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है।

इस पूरे मामले की कड़ी 19 मार्च 2026 को रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में एक आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़ी है, जिसके पास से 4.55 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने नेटवर्क का खुलासा करते हुए दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में छापा मारकर इस सिंडिकेट को ध्वस्त किया।
पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का सरगना ‘चिची’ नामक शख्स है, जो नाइजीरिया में बैठकर पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Share this
READ MORE  लोन वर्राटू : 26 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 6 महिला माओवादी भी शामिल