लोन वर्राटू : 26 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 6 महिला माओवादी भी शामिल

Share this

दुर्ग न्यूज़ (दंतेवाड़ा), 16 अप्रैल। इनामी नक्सलियों ने सोमवार को समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आत्मसर्मपण किया। इसमेें 20 पुरुष और 6 महिला माओवादी ने लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर अपने हथियार डाले। कुल 26 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आत्मसमर्पित माओवादी दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, सुकमा एरिया कमेटी सहित चारों जिलाें में सक्रिय थे। समर्पित माओवादियों में डीएकेएमएस अध्यक्ष पर छत्तीसगढ़ शासन ने लाखों रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा समर्पित माओवादियों में सुकमा जिला का पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष जोगा मुचाकी पर भी एक लाख का इनामी घोषित है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  रायपुर-धमतरी रोड में पकड़ाया 22 लाख का गांजा, कार के साथ सप्लायर गिरफ्तार