Big Breaking : पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री होंगे सुवेंदु अधिकारी, भाजपा विधायक दल ने चुना नेता

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल की बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला हो गया। वरिष्ठ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया, जिसके साथ ही उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भाजपा विधायक दल की इस अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्या ने शुभेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सभी भाजपा विधायकों ने सर्वसम्मति से उनके नाम का समर्थन किया, जिस पर अमित शाह ने औपचारिक मुहर लगाई।

बैठक से पहले अमित शाह ने कोलकाता स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन के बाद वे पार्टी नेताओं के साथ सरकार गठन और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आयोजित बैठकों में शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई वरिष्ठ भाजपा नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

Share this
READ MORE  CG News: हसदेव नदी में मां संग 10 माह का मासूम बहा, चरवाहे ने महिला को बचाया, बच्चा लापता