सुशासन तिहार: 13 मई को जेल तिराहा के सामने विवेकानंद सभागार में लगेगा शिविर

Share this

० समस्याओं और मांगो के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। नगर निगम द्वारा सुशासन तिहार,2026 शिविर का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।सुशासन तिहार,शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 13 मई को स्वामी विवेकानंद भवन में सुशासन तिहार,शिविर लगाया जाएगा।

इस शिविर में वार्ड 39 से 54 तक के नागरिक शामिल होंगे। वार्ड 47 के नागरिक इस शिविर में शामिल नहीं होंगे।

नगर निगम दुर्ग प्रशासन ने संबंधित वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यक आवेदन प्रस्तुत कर शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Share this
READ MORE  भिलाई में देर रात गैंगवार : अमित जोस और स्टेनली गैंग के बीच हुई फायरिंग, दो घायल