एयरपोर्ट पर जवानों ने तानी बंदूक, डॉग्स ने किया सैल्यूट, राज्यपाल ने दी सलामी, सबसे बड़ा तिरंगा भी फहराया | republic day in raipur Governor Anusuiya Uikey Republic Day program was celebrated in different sections of the society.

Share this

रायपुर13 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कहीं प्रदेश का सबसे बड़ा तिरंगा आसमान की ओर जाता दिखा तो कहीं समाज के लोगों ने लोकतंत्र के इस पर्व का मनाया। प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राजधानी के परेड ग्राउंड में सलामी ली। एयरपोर्ट पर जवानों के हैरतअंगेज मूव्स देखने को मिले। डॉग्स की टीम ने भी सैल्यूट कर देशभक्ति का जज्बा भर दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

राज्यपाल ने किया सभी को सम्मानित।

राज्यपाल ने किया सभी को सम्मानित।

सबसे पहले राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज प्रदेश की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय ध्वज एवं राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल उइके ने आसमान में उल्लास को प्रदर्शित करते तीन रंगों के गुब्बारे भी छोड़े। स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति तथा छत्तीसगढ़ी गानों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने समारोह के अंत में राज्य वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चों, केन्द्रीय व राज्य बलों की उत्कृष्ट परेड की टुकड़ी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा श्रेष्ठ विभागीय झांकियों को सम्मानित किया।

सांसद ने किया तिरंगे को नमन
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। रायपुर सांसद सुनील सोनी ने यहां झंडा फहराया। सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया राष्ट्रीय सचिव महेश सुखरमानी,छत्तीसगढ़ अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि कार्यक्रम में लोकतंत्र के महत्व को आम नागरिकों को बताया भी गया। इस मौके पर नितिन कृष्णानी,मोहन वल्यानी,सुनील कुकरेजा,रवि ग्वालानी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

सिंधी काउंसिल के कार्यक्रम में पहुंचे सांसद।

सिंधी काउंसिल के कार्यक्रम में पहुंचे सांसद।

कलेक्टर ने फहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर 74 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

रायपुर के कलेक्टर ऑफिस में भी हुए कार्यक्रम।

रायपुर के कलेक्टर ऑफिस में भी हुए कार्यक्रम।

एयरपोर्ट पर जवानों ने दिखाया दम
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गणतंत्र दिवस समारोह में एयरपोर्ट निदेशक प्रवीण जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा डॉग शो किया गया।

ITBP के जवानों का एक्शन।

ITBP के जवानों का एक्शन।

यहां डॉग्स कमांड्स पर सैल्यूट करते दिखे। ITBP के जवानों ने बंदूक तानकर अलग-अलग फॉर्मेशन बनाए। देश भक्ति गीत पर जवानों की इस परफॉर्मेंस ने जोश भर दिया।

डॉग्स ने किया सैल्यूट।

डॉग्स ने किया सैल्यूट।

रायपुर में CG का सबसे बड़ा तिरंगा
महापौर एजाज ढेबर ने प्रदेश के सबसे ऊँचे 82 मीटर तिरंगे को मरीन ड्राइव में फहराया। राजधानी के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में पहुंचकर वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा और आम लोगों ने गणतंत्र दिवस मनाया।

महापौर ने मनाया गणतंत्र दिवस।

महापौर ने मनाया गणतंत्र दिवस।

इसके बाद महापौर एजाज ढेबर ने राजधानी शहर रायपुर के महिला पुलिस थाना चौक, शास्त्री बाजार, बैजनाथपारा चौक, चार नल चौक नेहरू नगर, पुलिस लाईन चौक नेहरू नगर में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया।

रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास सबसे बड़ा तिरंगा।

रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास सबसे बड़ा तिरंगा।

अग्रवाल समाज के गूंजा वंदे मातरम
अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में विशेष रुप से अग्रवाल सभा के महामंत्री मनमोहन अग्रवाल मंत्री कमल अग्रवाल मनीष अग्रवाल के साथ कैलाश अग्रवाल उपस्थित रहे।

अग्रवाल समाज ने किया कार्यक्रम।

अग्रवाल समाज ने किया कार्यक्रम।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने देर रात ली समाधि, 3 दिन उपवास के बाद शरीर त्यागा