पवार क्षत्रिय संघ भिलाई दुर्ग ने “एक दीपक मां वाग्देवी के नाम“ उत्सव मनाया

Share this

दुर्ग। उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश के इंदौर खण्ड पीठ द्वारा भोजशाला प्रकरण में 15 मई को दिए गए फैसले का पवार क्षत्रिय संघ भिलाई दुर्ग ने स्वागत करते हुए रविवार को राजा भोज मंगल भवन नेहरू नगर, भिलाई के प्रांगण में खुशी का उत्सव “ एक दीपक मां वाग्देवी के नाम“ मनाया गया। इस अवसर पर मां वांग्देवी एवं राजा भोज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया।

वरिष्ठ संरक्षक डॉ.वायआर कटरे एवं राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल चौधरी, संरक्षक द्वय गोविंदलाल राहंगडाले, हरिकृष्ण बिसेन, प्रभाकर खौसी, संगठन के संस्थापक सदस्य एवं समाज सेवी गुलाब सिंह चौहान (मलाजखंड), पांढुरना से श्री डोंगरे एवं भोपाल से राम प्रसाद पवार सहित तीनों कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ साथ बड़ी संख्या में समाजिक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां गढ़कालिका, मां वाग्देवी एवं चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज को तिलक, माल्यार्पण एवं मां वाग्देवी के चरणों में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सम्पूर्ण भवन को दीपकों से जगमगा कर युवा कार्यकारिणी द्वारा आतिशबाजी कर मिठाई एवं खिचड़ी बाटकर खुशियॉ मनाई गई।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव नीतिराज राहॅंगडाले द्वारा किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल चौधरी द्वारा भोजशाला के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह से भोजशाला पर मुगलों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। इस अवसर पर सभी वरिष्ठजन एवं इतिहासकारों ने अपने विचार व्यक्त किए। संगठन के अध्यक्ष छोटेलाल पारधी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Share this
READ MORE  खाद की कालाबाजारी रोकने पहल, अधिकारियों की लगाई ड्यूटी