राजभवन में हुआ स्वागत समारोह, बृजमोहन अग्रवाल समेत भाजपा नेताओं से अनुसूइया उइके ने की मुलाकात | republic day bjp leader chhattisgarh Governor Anusuiya Uikey met BJP leaders

Share this

रायपुर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

26 जनवरी की शाम राजनीति हस्तियों ने प्रदेश की राज्यपाल अनुसूइया उइके से मुलाकात की। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया । राज्यपाल से भेंट करने रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ,भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ पहुंचे।

इन नेताओं से राज्यपाल ने चर्चा की। फूलों से राज्यपाल का स्वागत किया गया। आगामी कार्यक्रमों को लेकर नेता राज्यपाल से चर्चा करते दिखाई दिए। प्रदेश की राजधानी रायपुर में राज्यपाल ने ही गणतंत्र दिवस समारोह की अगुवाई की। गणतंत्र दिवस के अवसर राज्यपाल ने रायपुर में ध्वजारोहण किया।

ये अफसर हुए सम्मानित
छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का ‘पुलिस वीरता पदक‘ से अलंकृत किया गया। पुलिस वीरता पदक-2022 से मालिक राम, निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, अलरिक लकड़ा, निरीक्षक जिला-नारायणपुर, महेन्द्र पोटाई, उप-निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, सुक्कू राम नाग, उप निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, शहीद जयलाल उईके, प्रधान आरक्षक, जिला-नारायणपुर, शहीद कनेर सिंह उसेण्डी, आरक्षक,

जिला-नारायणपुर, श्याम किशोर शर्मा उप निरीक्षक जिला-राजनांदगांव, डॉ. अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक जिला-दुर्ग, रामअवतार पटेल उप निरीक्षक जिला-दंतेवाड़ा, डिलेश्वर कुमार सोनवानी, कंपनी कमाण्डर, एसटीएफ बघेरा-दुर्ग, हजारी लाल मौर्य, उप निरीक्षक, जिला-दंतेवाड़ा श्री सुक्कूराम नुरेटी, निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, बलराम उसेण्डी निरीक्षक जिला-नारायणपुर, राजकुमार सलाम, सहायक उप निरीक्षक जिला-नारायणपुर, हरिशंकर प्रताप सिंह कंवर, निरीक्षक, रायपुर, को सम्मानित किया गया।

विशिष्ट सेवा के लिये ‘राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक‘ से पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस मुख्यालय के निरीक्षक बिश्नु प्रसाद देशमुख, को अलंकृत किया गया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  गोवा में भिलाई की गीत ने जीता क्लासिक मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का ताज