5 करोड़ से होगा रिसाली निगम क्षेत्र के सड़कों का जीर्णाेद्धार

Share this

क्षेत्र के नागरिकों को हर सुविधा मिले यही मेरी प्राथमिकता – ताम्रध्वज

दुर्ग न्यूज, 26 जनवरी। दुर्ग ग्रामीण विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली निगम क्षेत्र के एकमात्र आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण समेत मंच का लोकार्पण व डामरीकृत मार्गो के नवीनीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन करने निगम क्षेत्र के 13 वार्डो में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। गृहमंत्री ने सड़को की दशा सुधारने 5 करोड़ रुपए स्वीकृत कराए हैं। उन्होंने आज भूमिपूजन के दौरान होने वाले कार्यो का मुआयना भी किया।
गृहमंत्री श्री साहू ने नागरिकों से मुलाकात के दौरान कहा कि महज 3 साल में डेढ़ सौ करोड़ के कार्य स्वीकृत कराए हैं और उसे पूर्ण कराने निगम के अधिकारी कर्मचारी लगातार काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि वे बिना भेदभाव के कार्य करने में विश्वास रखते है।
मंत्री का गमछा से स्वागत
भूमिपूजन कार्यक्रम में सांई मंदिर के निकट मंत्री का स्वागत पटाखे फोड़ कर किया गया। वहीं आशीष नगर में पार्षद मनीष यादव व सुनंदा चन्द्राकर ने मंत्री का स्वागत गमछा भेंट कर किया। मंत्री का स्वागत करने हाथों में गुलाब फुल रखे हुए थे।

Share this
READ MORE  🛑 एसपी ने कहा - "यह कैसा सेलिब्रेशन...?" 🛑 भिलाई में हवाई फायर और बर्थ डे में लहराते हथियार, देखें विडियो