लोकतंत्र के लिए बिना प्रलोभन डालें वोट : जज | Cast vote without inducement for democracy: Judge

Share this

बैकुंठपुर16 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

लोकतंत्र की मजबूती स्वतंत्र और निडरता के साथ मतदान करने में है। अधिक से अधिक लोग मतदान करे, जिससे योग्य उम्मीदवार का चुनाव संभव हो सके। नए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम किया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

स दौरान स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने रंगोली, पोस्टर समेत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्रों ने प्रतियोगिताओं के जरिए मतदान के प्रति सतर्क और लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला पंचायत ऑडिटोरियम में स्वीप गतिविधियों के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला व सत्र न्यायालय के मुख्य न्यायधीश आनंद कुमार ध्रुव रहे। शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए बिना प्रलोभन के मतदान करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों समेत स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की शपथ ली। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह, एसपी त्रिलोक बंसल, सीईओ नम्रता जैन समेत एडीएम रीता यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल सिदार आदि मौजूद रहे। अंत में स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व ईपिक कार्ड देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य न्यायधीश ने निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई
जिला व सत्र न्यायालय के मुख्य न्यायधीश आनंद कुमार ध्रुव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने के लिए निर्भीक और जाति-धर्म से उपर उठाकर मतदान करन चाहिए।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  रिटायर्ड DGP मुकेश गुप्ता को HC ने दी राहत, लोक आयोग की कार्रवाई पर लगाई रोक