एडीजी विवेकानंद, आईजी यादव और मीणा तथा डाॅ. पल्लव समेत 18 को पुलिस अवार्ड | ADG Vivekananda, IG Yadav and Meena and Dr. Police award on 18 including Pallav

Share this

रायपुर17 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में एडीजी विवेकानंद, आईजी अजय यादव और बीएन मीणा, आईपीएस डा. अभिषेक पल्लव समेत 18 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की है। इन सभी को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी सूची में 901 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार मिलेंगे। इनमें सर्वाधिक 48 सीआरपीएफ जवानों को दिए जाएंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

शहीद एपीसी कृष्णपाल कुशवाह (मरणोपरांत) सहित 7 लोगों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। 10 अफसर-कर्मचारी विशिष्ट सेवा पदक से विभूषित होंगे। विशिष्ट सेवा पदक से एडीजी विवेकानंद को सम्मानित किया जाएगा।

अभिषेक पल्लव

अभिषेक पल्लव

बद्रीनारायण मीणा

बद्रीनारायण मीणा

पुलिस वीरता पदक
भव मिश्रा, रक्षित निरीक्षक, रायपुर, डॉ. अभिषेक पल्लव, एसपी-दुर्ग, अश्वनी सिन्हा, हाल निरीक्षक-दंतेवाड़ा, यशवन्त श्याम, हाल निरीक्षक-कोण्डागांव, उसारूराम कोर्राम, सउनि-कोंडागांव, उत्तम कुमार, हाल निरीक्षक-सुकमा, शहीद कृष्णपाल कुशवाह, एपीसी-बघेरा

एडीजी विवेकानंद

एडीजी विवेकानंद

सराहनीय सेवा पदक
अजय यादव, आईजी गुप्तवार्ता-रायपुर, बद्रीनारायण मीणा, आईजी-बिलासपुर, जेआर ठाकुर, एसपी-रेल रायपुर, पंकज चंद्रा, एसपी-ईओडब्ल्यू रायपुर, अनंत कुमार साहू, एआईजी-दुर्ग, कमलेश्वर सिंह, निरीक्षक (फिंगरप्रिंट), अर्जुन ठाकुर, कंपनी कमांडर-रायगढ़, संजय दुबे, पीसी-वीआईपी सुरक्षा, हरिहर, पीसी-चौथी वाहिनी, माना, बलवीर सिंह, प्र आरक्षक-बिलासपुर

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  Breaking: बीजेपी ने 4 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की ऑफर देने वाले चिंतामणि महाराज को नहीं मिली टिकट