दुर्ग न्यूज़, 25 अक्टूबर। बीजेपी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जारी सूची में बेलतरा से सुशांत शुक्ला, अंबिकापुर राजेश अग्रवाल, कसडोल धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को उम्मीदवार बनाया गया है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
बता दें कि पहले चरण में 7 नवंबर को 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है। इन सीटों पर 13 अक्टूबर से नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। कांग्रेस पार्टी से नाराज चिंतामणि महाराज ने ऑफर के तहत बीजेपी से टिकट मांगी थी लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दी है। बेमेतरा से योगेश तिवारी का नाम भी चल रहा था किन्तु यहां पार्टी ने दीपेश साहू पर भरोसा जताया है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
