Big News : छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र की 13 जुलाई से होगी शुरुआत

Share this

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। पांच दिवसीय यह सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। सत्र के दौरान वित्तीय और अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों पर चर्चा एवं कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मानसून सत्र में कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, वित्तीय कार्यों और अन्य शासकीय कार्यों को सदन के पटल पर रखेगी।

मानसून सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि सत्र में प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी और विपक्ष सरकार को कई अहम मामलों पर घेरने की कोशिश करेगा।

वहीं सरकार भी अपने विधायी और वित्तीय एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव और कार्यवाही सदन में प्रस्तुत कर सकती है।

Share this
READ MORE  दिल्ली जैसा हादसा जयपुर में, बेसमेंट में अचानक पानी भरने से 4 की मौत