खुर्सीपार इंडोर स्टेडियम में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Share this

 

भिलाईनगर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर नगर निगम भिलाई ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार 21 जून को *स्वस्थ आयु के लिए योग* थीम पर खुर्सीपार स्थित इंडोर स्टेडियम में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर आदेश जारी किए हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार अतिथियों को आमंत्रित करने, माइक एवं साउंड सिस्टम की व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों के स्वागत-सम्मान, टेंट एवं गद्दों की व्यवस्था, पेयजल और स्वल्पाहार उपलब्ध कराने, स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं स्वच्छता दीदियों के सम्मान, चलित शौचालय की व्यवस्था, स्थल की साफ-सफाई, प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरण, आमंत्रण पत्र एवं मोमेंटो तैयार कराने, कार्यक्रम की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी, योग प्रशिक्षकों की उपलब्धता तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।

निगम प्रशासन ने कार्यक्रम की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं, जो सभी व्यवस्थाओं पर सतत नजर रखेंगे। निगम प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देने अपील की है। योग दिवस को लेकर निगम प्रशासन की व्यापक तैयारियां आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने की जा रही हैं।

Share this
READ MORE  पद्म विभूषण से सम्मानित पंडवानी गायिका तीजन बाई की बिगड़ी तबियत, शासन ने लगाई स्पेशल डॉक्टर्स की ड्यूटी