दुर्ग के क‌ई वार्डों में कल शाम को नहीं खुलेगा नल

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० बोरसी-पोटिया टंकी की राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज का होगा संधारण

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग, 23 जून। नगर निगम दुर्ग अंतर्गत पांच बिल्डिंग क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म के पास बोरसी-पोटिया टंकी को भरने वाली राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण बड़ी मात्रा में शुद्ध पेयजल का रिसाव हो रहा है। जल संरक्षण एवं सुचारू जलापूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगम द्वारा पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य 24 जून को किया जाएगा।

इससे 24 जून को शाम की जलापूर्ति पर असर पड़ेगा। मरम्मत कार्य के दौरान वार्ड 49, 50, 51, 52, 53, 54 एवं 46 के कुछ क्षेत्रों में 24 जून की शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। निगम प्रशासन ने नागरिकों से
आवश्यकतानुसार पूर्व मे पानी संग्रहित करने तथा सहयोग करने की अपील की है।
25 जून की सुबह से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार पाइपलाइन मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद 25 जून की सुबह से जलापूर्ति पुनः सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी।

Share this
READ MORE  अमेरिका के लॉस एंजिलिस में जगह-जगह आगजनी और तोड़फोड़; कर्फ्यू लागू, स्पेशल गार्ड तैनात