ममता बनर्जी का एक्शन, अरूप रॉय समेत 8 नेताओं को पार्टी से निकाला

Share this

 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद शुरू हुई अंदरूनी कलह अब खुली बगावत में बदलती नजर आ रही है। इसी बीच पार्टी सुप्रीमो ममता बनेर्जी ने बड़ा कदम उठाते हुए अरूप रॉय, फिरहाद हाकिम समेत आठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में पार्टी के भीतर असंतोष लगातार बढ़ रहा था। पहले कुछ विधायकों की नाराजगी सामने आई, फिर राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे और लोकसभा सांसदों के एक गुट के विरोध ने पार्टी नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ा दी थीं।

‘असली टीएमसी’ के दावे से बढ़ा विवाद

विवाद तब और गहरा गया जब खुद को ‘असली टीएमसी’ बताने वाले ऋतब्रत बनर्जी गुट ने पार्टी नेतृत्व को चुनौती देते हुए ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाने और पार्टी के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता अभिषेक बैनर्जी के निलंबन का दावा किया।

बागियों पर ममता का कड़ा प्रहार

इन घटनाक्रमों के बीच ममता बनर्जी ने संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों और नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलने के आरोप में आठ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल

टीएमसी के भीतर बढ़ते विवाद और निष्कासन की कार्रवाई ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में पार्टी के भीतर शक्ति संतुलन को लेकर और बड़े घटनाक्रम सामने आ सकते हैं।

READ MORE  अवैध सट्टेबाजी एप: टालीवुड स्टार दग्गुबती, प्रकाश राज, मंचु लक्ष्मी समेत कई सेलेब्स पर FIR
Share this