मुख्यमंत्री राजधानी में, विधानसभा अध्यक्ष राजनांदगांव में फहराएंगे तिरंगा, दुर्ग में मंत्री केदार कश्यप करेंगे ध्वजारोहण 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जाने 15 अगस्त को कौन कहां होंगे मुख्य अतिथि

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। देशभर में 78वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर है। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्य समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वजारोहण करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह सुबह 9 बजे से शुरू होगा। समारोह में पदक अलंकरण और पुरस्कार वितरण किया जाएगा। समारोह स्थल से आजादी के शुभ अवसर पर रंगीन गुब्बारे छोड़े जाएंगे। स्वतंत्रता समारोह में कौन-कहां मुख्य अतिथि होंगे जानिए-

Share this
READ MORE  इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में नव मतदाताओं को किया जागरूक, पंजीयन प्रक्रिया की दी जानकारी