दुर्ग के 222 आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए जाएंगे मुनगा के पौधे

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० महापौर अलका बाघमार ने कहा, सुपोषण के लिए जनआंदोलन बनेगा ‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। मुख्यमंत्री की मंशानुसार कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण वृक्ष–मुनगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के सभी 222 आंगनबाड़ी केंद्रों में मुनगा के पौधों का रोपण किया जाएगा। इसका उद्देश्य मुनगा के पौष्टिक गुणों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए इसे जनआंदोलन का स्वरूप देना है।

इसी कड़ी में आज पोलसायपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महापौर अलका बाघमार ने मुनगा का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, नीलेश अग्रवाल, शशि साहू, पार्षद रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, सुरूचि उमरे, सरिता चन्द्राकर, गौरव शर्मा, तेखन सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी अनिता सिंह तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि मुनगा को ‘सुपोषण का वृक्ष’ कहा जाता है। इसकी पत्तियों, फलियों एवं अन्य भागों में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन तथा अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके नियमित उपयोग से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार लाया जा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि कुपोषण के खिलाफ यह अभियान केवल शासकीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला सामाजिक अभियान है।

उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है। प्रत्येक परिवार अपने घर, आंगन, खेत, विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर मुनगा के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प ले। ‘घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाया जाए, ताकि स्वस्थ, सुपोषित और सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य साकार हो सके।आज आंगनबाड़ी केंद्रों में न्योता भोज का आयोजन किया गया। महापौर एवं उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने बच्चों को खीर पूरी परोसा तथा सुपोषण किट वितरित किया|

READ MORE  बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने बैलगाड़ी से निकाली बारात 
Share this