छत्तीसगढ़ पुलिस: 64 निरीक्षकों का तबादला, डीजीपी ने जारी किया आदेश

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से जारी आदेश के तहत प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) का तबादला किया गया है। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम द्वारा जारी किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नक्सल क्षेत्रों और मैदानी जिलों के बीच हुआ स्थानांतरण

जारी आदेश के अनुसार, कई निरीक्षकों को नक्सल प्रभावित जिलों से मैदानी जिलों में पदस्थ किया गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कार्यरत कई निरीक्षकों को बस्तर संभाग और अन्य नक्सल प्रभावित जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगा।

इन जिलों के निरीक्षक शामिल

तबादला सूची में बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर समेत कई जिलों के निरीक्षक शामिल हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

पुलिस मुख्यालय की ओर से किए गए इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक जरूरतों के अनुरूप पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share this
READ MORE  CG Transfer : डाक्टरों के हुए तबादले, सिविल सर्जन, CMHO सहित मेडिकल अफसर का स्थानांतरण,देखिए आदेश