वारदात के बाद विदेश भाग गया था आरोपी, पुलिस ने जारी किया था लुक आउट सर्कुलर | The accused had fled abroad after committing the crime, the police had issued a look out circular

Share this

दुर्गएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
मोहन नगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - Dainik Bhaskar

मोहन नगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर भागने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दुष्कर्म करने के बाद पुलिस से बचने के लिए विदेश भाग गया था। दुर्ग पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए लुक आउट सर्कुलर आदेश जारी किया। इसके बाद आरोपी को विदेश से भारत बुलाया गया। विदेश आते ही पुलिस ने आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

दुर्ग के मोटहननगर टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि 14 दिसंबर 2022 को युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी पवन सिंह गोड (28 वर्ष) निवासी झगराखण्ड जिला मनेन्द्रगढ़ ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने बताया कि पहले उसने उससे दोस्ती की। इसके बाद प्यार के वादे किए। बीते 5 अगस्त को पवन ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ संबंध बनाए।

युवती ने की 5 अगस्त 2022 से आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। जब युवती ने पुलिस में जाने की बात कही तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया।

दुष्कर्म का आरोपी

दुष्कर्म का आरोपी

विदेश से लाने के लिए जारी किया लुक आउट सर्कुलर
टीआई ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म करने के बाद विदेश चला गया था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी पवन मर्चेन्ट नेवी में नौकरी करता है। इसके बाद आरोपी की पासपोर्ट संबंधी जानकारी हालिस कर इंटरलीजेन्स ब्यूरो के माध्यम से लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी करवाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग मुंबई को इसकी जानकारी दी। वहां से आरोपी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उपरोक्त शिपिंग कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर आरोपी पवन सिंह को जार्डन से भारत वापस बुलवाया। इसके बाद आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अभिरक्षा में लेकर मुंबई पुलिस के सुपर्द किया। मोहन नगर पुलिस ने वहां से आरोपी को अभिरक्षा में लिया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री ने फहराया ध्वज, रायपुर में साव ने किया तिरंगे को नमन | Republic Day Dr. Raman at BJP office in Delhi chhattisgarh bjp republic day