CM साय की बड़ी घोषणा: माघ पूर्णिमा पर रहेगा सरकारी अवकाश, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश, इस दिन मदिरा बिक्री पर रोक और संत रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार शुरू करने का ऐलान किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर मंगलवार को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री साय ने घोषणा की कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर अब पूरे छत्तीसगढ़ में सरकारी अवकाश रहेगा। साथ ही इस दिन मदिरा (शराब) की बिक्री भी पूरी तरह बंद रहेगी।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार के राज्य अलंकरण में संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम पर एक नया पुरस्कार शुरू किया जाएगा। इसके अलावा नया रायपुर के एक प्रमुख चौक का नाम भी संत रविदास के नाम पर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रेरणादायी संदेश को छत्तीसगढ़ विधानसभा में अंकित कराने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शुरू हुआ यह अभियान फरवरी 2027 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा। इस दौरान संत रविदास के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई आयोजन किए जाएंगे।

READ MORE  दुर्ग के न‌ए एसपी विजय अग्रवाल, IPS के थोक में तबादले
Share this