
जगदलपुर44 मिनट पहले

- कॉपी लिंक

जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने निवेशकों को चेतावनी दी है।
छत्तीसगढ़ में संसदीय सचिव और जगदलपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक रेखचंद जैन ने NMDC नगरनार स्टील प्लांट में बोली लगाने वाले निवेशकों को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, प्लांट के लिए निवेशक बोली न लगाएं। क्योंकि इसका संचालन करना तो दूर हम यहां किसी को भी घुसने नहीं देंगे। विधायक ने कहा कि, हमारे लोगों ने प्लांट बनाने जमीन इसलिए दी कि इसका फायदा इलाके के लोगों को मिले। लेकिन, अब केंद्र सरकार प्लांट का निजीकरण कर रही है।

दरअसल, नगरनार स्टील प्लांट को निजीकरण करने के विरोध में संयुक्त पंचायत जनसंघर्ष समिति ने आज प्लांट का ताला जड़ दिया। साथ ही प्लांट के पास ही तंबू गाड़कर धरना दिया गया। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्लांट के 2 गेट को बंद कर दिया गया। किसी भी कर्मचारियों को अंदर जाने नहीं दिया गया। जिससे आज दिनभर कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। इस धरना प्रदर्शन में MLA, सरपंच समेत भारी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्होंने निजीकरण के खिलाफ जमकर हल्लाबोल किया।

धरने में बैठे ग्रामीण।
जगदलपुर विधायक विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि, यह स्टील प्लांट बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं का सपना था। इसी विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने NMDC को प्लांट लगाने की अनुमति दी थी। MLA ने कहा कि, आज केंद्र सरकार और NMDC अपने वादे से मुकरकर अधूरे बने इस प्लांट का निजीकरण कर एक नया इतिहास रचने जा रही है। बस्तर के हर समाज के लोग और जनप्रतिनिधि इसका विरोध कर रहे हैं। आज सभी ने मिलकर एक प्रस्ताव पास किया है कि, प्लांट के अंदर किसी भी निवेशक को घुसने नहीं देंगे।

प्लांट का गेट बंद करवाया गया।
सरपंच ने कहा- नहीं होने देंगे निजीकरण
नगरनार के सरपंच लछिंदर बघेल ने कहा कि, हमने शासकीय उपक्रम के लिए अपने गांव की जमीन दी थी। अब केंद्र सरकार ने इस प्लांट को निजीकरण करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि, हम प्लांट को निजी हाथों में जाने नहीं देंगे।
