

खैरागढ़। राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में ‘फिट इंडिया 2026’ एवं ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को समर्पित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का समापन हुआ। इस खेल महोत्सव में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से थाईलैंड, बांग्लादेश सहित अन्य देशों से आए विदेशी छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने आयोजन को और भी खास बना दिया।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा के मार्गदर्शन एवं खेल प्रभारी डॉ. रबि नारायण गुप्ता की देखरेख में आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरुकता बढ़ाना रहा। लगातार हो रही बारिश के बावजूद प्रतिभागियों का उत्साह कम नहीं हुआ और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उन्होंने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया। महोत्सव के प्रथम दिन खेल जागरुकता रैली, सामूहिक शपथ एवं दौड़ का आयोजन किया गया। दूसरे दिन बैडमिंटन, स्पून रेस, बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले हुए वहीं तीसरे एवं अंतिम दिन कबड्डी प्रतियोगिता ने मैदान में खासा उत्साह पैदा किया। दौड़ की तेज रफ्तार, कबड्डी के दांव-पेच, बैडमिंटन की फुर्ती तथा बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले हुए। कला एवं संस्कृति की पहचान रखने वाले खैरागढ़ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता
100 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग): प्रथम—अनिल नायक, द्वितीय—अमित कुमार, तृतीय—रवि पोडियम।
महिला वर्ग: प्रथम—भारती, द्वितीय—सुक्की कर्तामी, तृतीय—संगीता।
स्पून रेस (पुरुष वर्ग):
प्रथम—बिकन रामचारी, द्वितीय—आशीष कुमार मैहर,
तृतीय—किशन संदेकर।
महिला वर्ग:
प्रथम—चाव (विदेशी छात्रा, म्यांमार),
द्वितीय—सनिग्धा मित्रो (विदेशी छात्रा, बांग्लादेश),
तृतीय—अन्जिता।
शोधार्थी वर्ग:
प्रथम—निहारिका,
द्वितीय—मधुस्मिता पॉल।
बैडमिंटन (पुरुष वर्ग):
प्रथम—अमित कुमार, द्वितीय—अक्षत जैन,
तृतीय—खुलुम्गिरी माचाहरी।
महिला वर्ग:
प्रथम—सोनाली ब्रह्मा,
द्वितीय—लीना दिमरी,
तृतीय—अन्जिता।
शोधार्थी वर्ग:
प्रथम—मधुस्मिता पॉल,
द्वितीय—निहारिका।
वॉलीबॉल (पुरुष वर्ग) विजेता टीम: कप्तान साहिल नाग के नेतृत्व में पवित्र, पवन कुमार, खुलुम्गिरी माचाहरी, अशोक लोहार, अमित कुमार एवं निलेश गुप्ता।
बास्केटबॉल (पुरुष वर्ग) विजेता टीम: कप्तान डेविड किस्पोत्ता के नेतृत्व में किशन संदेकर एवं सुरेन्द्र कुमार साहू।
कबड्डी (पुरुष वर्ग) विजेता टीम: कप्तान अनिल नायक के नेतृत्व में चन्द्रेस कुमार, राम विलाश बसुमतारी, गुलशन कट्टम, तिजेस सोरी, देवेन्द्र ध्रुवे, मुकेश यादव एवं रवि गोस्वामी।
कबड्डी (महिला वर्ग) विजेता टीम: कप्तान भारती के नेतृत्व में डोली कुंजाम, कंगना रोय, जल्वती, सीमा मंडावी, रीना, पूनम बघेल एवं हिमांशी मंडावी।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा द्वारा पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
समापन अवसर पर खेल प्रभारी डॉ. रबि नारायण गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप किंडो, श्री कपिल वर्मा, अतिथि व्याख्याता डॉ. मनिंदर सिंह धुन्ना, डॉ. उमेश नेताम सहित शोधार्थी निहारिका, नूतन, जयपाल एवं मधुस्मिता उपस्थित रहे।
