

दुर्ग। पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा में “बकरीपालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 23 से 25 सितंबर तक किया जाएगा।
प्रशिक्षण का उद्देश्य बकरीपालन को वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक तरीके से अपनाने के लिए इच्छुक किसानों, पशुपालकों एवं उद्यमियों को आवश्यक तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना है। विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में भी बकरी पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास पर प्रशिक्षण आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें नस्ल चयन, आवास एवं आहार प्रबंधन, रोग नियंत्रण, टीकाकरण तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
स्ववित्तीय योजना अंतर्गत प्रशिक्षण शुल्क बिना रहवासी प्रतिभागियों हेतु रू. 3000/- तथा रहवासी प्रतिभागियों हेतु रू. 4000/- निर्धारित किया गया है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर है।
प्रशिक्षण का आयोजन अधिष्ठाता, पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग के मार्गदर्शन में किया जाएगा। प्रशिक्षण के आयोजक डॉ. रामचंद्र रामटेके हैं।
इच्छुक प्रतिभागी शुल्क जमा करने के बाद उसकी रसीद/भुगतान विवरण मोबाइल नंबर *9329583360* पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।
