पिकअप की टक्कर से युवती घायल ऑनलाइन सेंटर को पहुंचाया नुकसान | Girl injured in pickup collision, damage to online center

Share this

बालोद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुंडरदेही से राजनांदगांव मुख्य मार्ग में रानी लक्ष्मीबाई चौक के पास अर्जुन्दा में पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती घायल हो गई। इसके अलावा ऑनलाइन सेंटर व जनरल स्टोर्स का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जनरल स्टोर्स के संचालक ग्राम टिकरी निवासी परमेश्वर सिन्हा ने बताया कि 25 जनवरी को सुबह 11 बजे गुंडरदेही की तरफ से आ रही बोलेरो पिकअप वाहन के चालक ने अर्जुन्दा तरफ से आ रही स्कूटी सवार युवती को ठोकर मारा।

जिसके बाद दुकान को तोड़ते हुए कार गैरेज व बगल में खड़ी कार को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में स्कूटी सवार युवती घायल हो गई। वहीं दुकान में रखे फोटोकाॅपी मशीन, कम्प्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, फ्रिज, टी काॅफी वेडिंग मशीन, मोबाइल एवं अन्य समान क्षतिग्रस्त हो गया।

जिससे करीब 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बगल के कार गैरेज में रखे बैटरी एवं अन्य आटोपार्ट्स के समान व अविनाश गैरेज के बगल में खड़ी कार क्षतिग्रस्त हुआ है। इस मामले में अर्जुन्दा थान में बोलेरो पिकअप वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  लोकसभा चुनाव 2024 : बस्तर में कल मतदान, निष्पक्ष चुनाव कराने आयोग ने किए पुख्ता इंतजाम