तालाबों में विशेष सफाई अभियान

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों द्वारा तालाबों की विशेष साफ-सफाई की गई। अभियान के अंतर्गत निगम क्षेत्र के विभिन्न तालाबों में जमा कचरा, पूजा सामग्री एवं अन्य अपशिष्ट को निकालकर तालाबों को स्वच्छ एवं साफ रखने का कार्य किया जा रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

त्यौहारी सीजन को देखते हुए तालाबों में पूजा सामग्री एवं निर्माल्य के रूप में जमा होने वाले कचरे की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छता दीदियां तालाबों के आसपास एवं जल क्षेत्र से कचरा एकत्र कर उसका उचित निपटान कर रही हैं, जिससे तालाबों की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से सफाई मित्रों को स्वच्छता कार्य के दौरान सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा उनके योगदान और सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। निगम द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि तालाबों में कचरा एवं पूजा सामग्री न डालें तथा स्वच्छता अभियान में सहयोग करते हुए तालाबों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी सहभागिता निभाएं।

Share this
READ MORE  तिरुमला मंदिर में केवल हिंदू कर्मचारियों को रखा जाएगा, CM चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान