स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने कार्ययोजना तैयार, प्रतियोगिता अगले महीने

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० अटल टिंकरिंग लैब संचालित विद्यालयों के प्रतिनिधियों की बैठक कल

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) दुर्ग (अछोटी) की ओर से स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने कार्ययोजना पर अमल किया जा रहा है। जिसमें आईआईटी भिलाई के फैकल्टी सदस्यों का विशेष मार्गदर्शन रहेगा। इस संबंध में स्कूली बच्चों के बीच अक्टूबर से प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इस दिशा में अटल टिंकरिंग लैब संचालित विद्यालयों के प्राचार्यों, प्रभारी व्याख्याताओं, सहायक संचालक (जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय)  तथा जिला मिशन समन्वयक दुर्ग की एक संयुक्त बैठक 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे डाइट अछोटी दुर्ग में आयोजित की गई है।

इस अभिनव पहल की तैयारी के लिए डाइट की टीम ने आईआईटी भिलाई का दौरा किया और फैकल्टी सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान डाइट प्राचार्य पीसी मरकले, नोडल अधिकारी सत्येंद्र शर्मा, फैकल्टी सदस्य डॉ. शिशिर कना भट्टाचार्य और डॉ. नीलम दुबे उपस्थित थे।

 

उल्लेखनीय है कि अटल टिंकरिंग लैब भारत सरकार के नीति आयोग की एक प्रमुख योजना है, जो दुर्ग जिले के 15 से 20 विद्यालयों में अटल इनोवेशन मिशन के तहत संचालित हो रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में कम उम्र से ही वैज्ञानिक अभिरुचि, रचनात्मकता और नवाचार के प्रति रुचि विकसित करना है।

नोडल अधिकारी सत्येंद्र शर्मा ने बैठक में बताया कि अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से छात्र-छात्राओं को रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), सेंसर और बुनियादी इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े किट्स व उपकरणों का बेहतर उपयोग करना सिखाया जा रहा है। विज्ञान शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा प्रोटोटाइप मॉडल तैयार कराए जा रहे हैं।

READ MORE  जिले में घरेलू गैस व डीजल-पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, टोल फ्री नंबर जारी 

डाइट द्वारा सभी विद्यालयों की एक इंटर स्कूल प्रतियोगिता आगामी अक्टूबर माह में आयोजित की जानी है, जिसके संबंध में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। डॉ. शिशिरकना भट्टाचार्य ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में डिजाइन थिंकिंग, कंप्यूटेशनल सोच, समस्या-समाधान और एडाप्टिव लर्निंग जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित करना है। इन विषयों पर डाइट के संकाय सदस्यों द्वारा शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है।

Share this