देखो…बदइंतजामी से बदहाल हुआ पुलगांव कपड़ा मार्केट 🛑

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

🛑 गंदगी ने बिगाड़ी बाजार की शान, बदबू से ग्राहक व्यापारी दोनों हलाकान

दुर्ग न्यूज, 28 जनवरी। पुलगांव दुर्ग का सबसे बड़ा कपड़ा मार्केट इन दिनों गंदगी और बदबू से बदहाल है। अपने शुरुआती दिनों से विवादित रहे इस बाज़ार को बसाने के लिए दुर्ग सहित आसपास के बड़े कपड़ा व्यापारियों को लुभावने वायदों के साथ यहां लाया और बसाया गया था। परंतु वर्षों बाद भी मार्केट डेवलपर्स ने कोई भी सुविधा मुहैया नहीं कराई है। इस मामले को लेकर व्यापारियों ने एकजुट होकर टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग की टीम ने जांच भी की और व्यापारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। बताया जा रहा है कि मामले की जांच अब भी चल रही है।
इधर, कपड़ा व्यापारियों को एक नई समस्या से जूझना पड़ रहा है। व्यापारी संघ के दिलीप जैन ने बताया कि नालियां पूरी जाम हो जाने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है जिससे व्यापारियों के अलावा मार्केट में आने वाले ग्राहकों को परेशानी हो रही है।
नगर निगम द्वारा यहां सफाई की जा रही है लेकिन ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं होने की वजह से यह समस्या आए दिन होते रहती है।इन दिनों वैवाहिक सीजन के चलते मार्केट में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी हुई है और उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Share this
READ MORE  12वीं के विद्यार्थियों को विदाई