
दुर्ग न्यूज, 28 फरवरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई विख गुण्डरदेही में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। समारोह में विख शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार यादव एवं एबीईओ श्रद्धा ठाकुर भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने स्कूली जीवन के अनुभव साझा किए। प्राचार्य श्रीमती के.लता वेणुगोपाल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा के भय को निकालकर संतुलित आहार लें।
उन्होंने पढ़ाई के साथ पूरी नींद लेने और मेडिटेशन करने की सलाह दी। मंच संचालन कक्षा 11 वीं की छात्रा केसर एवं ममता साहू ने किया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक – शिक्षिका भी उपस्थित थे।

