पालिटेक्निक स्टूडेंट ने की खुदकुशी पिता ने कहा रायपुर जाकर बिगड़ गया था बेटा

Share this

दुर्ग न्यूज, 2 फरवरी। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पौड़ीबाहर में एक युवक ने फांसी लगा ली। मृतक के पिता ने इस बात को स्वीकार किया कि रायपुर जाने के बाद पुत्र की संगति खराब हो गई थी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
मृतक के पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक देवकीनंदन वैष्णव और उनके परिवार को इस बात का दुख है कि सभी तरह की इच्छाएं पूरी करने के बाद भी छोटे पुत्र हिमांशु वैष्णव ने खुदकुशी कर ली। कोरबा के सिविल लाइन पुलिस थाना के अंतर्गत पौड़ीबाहर क्षेत्र में निवासरत वैष्णव परिवार को गुरुवार सुबह इस घटना की जानकारी हुई। 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु की गतिविधियां पिछले कुछ दिनों से सामान्य नहीं थी। पिता ने बताया कि रात्रि को घर आने के बाद हिमांशु अपने कमरे में गया और सुबह काफी देर तक नहीं उठा तो उन्हें संदेह हुआ। बाद में मालूम चला कि साड़ी से फंदा बनाकर उसने खुदकुशी कर ली है।
शिक्षक वैष्णव ने बताया कि कुछ दिनों से बेटे की मनमानी मांगे जारी थी और उन्होंने उसे पूरा भी किया। केवल उसके दबाव के कारण ही कार खरीदी गई। दुखी मन से पिता ने इस बात को भी स्वीकार किया कि रायपुर में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने के साथ उसकी संगति बिगड़ गई थी। युवक के फांसी लगाने की खबर मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को उतारा। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Share this
READ MORE  वैशाली नगर में "दम मारो दम" बंद, स्मोकिंग जोन की आड़ में युवाओं की दिशा और मार्केट की दशा बिगाड़ने वाली दुकानों पर लगा ताला, विधायक रिकेश सेन के निर्देश बाद कार्रवाई शुरू