एनआरआई पति का पत्नी वियोग, विधायक पत्नी से राजनीति छोड़ लौट आने का आग्रह, अंबिका सिंहदेव संसदीय सचिव भी हैं

Share this

दुर्ग न्यूज 2 फरवरी। कोरिया जिले की बैकुंठपुर विधायक और संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के पति अमिताभ कुमार घोष ने अपनी पत्नी से सक्रिय राजनीति छोड़कर लौट आने अपील की है। सोशल मीडिया पर किया गया उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने विधायक पत्नी के दोनों पीए से इस काम में सहयोग करने का अनुरोध किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

अंबिका सिंहदेव के पति यूके (यूनाइटेड किंगडम) में बिजनेसमैन हैं। उनके दो बेटे आर्यमन और अनिरुद्ध घोष भी विदेश में ही रहते हैं। संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के पति ने फेसबुक पर ‘मुझे भी कुछ कहना है’ के माध्यम से पोस्ट किया और लिखा कि बैकुंठपुर, कोरिया विधायक और संसदीय सचिव होने के साथ अंबिका सिंहदेव बीते 26 साल से मेरी पत्नी हैं और हम एक-दूसरे को 51 सालों से जानते हैं। हमारे दो बेटे हैं। आज मैं धर्मपत्नी और हमारे बच्चों की मां से अनुरोध करता हूं कि वे सक्रिय राजनीति छोड़ दें।
श्री घोष ने विधायक अंबिका सिंहदेव के दोनों पीए भूपेंद्र सिंह और विनय जायसवाल का पत्नी को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया है। अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने इनका जिक्र करते हुए लिखा कि ‘पिछले 5 बरस से आप दोनों ने मेरी पत्नी के हर काम में साए की तरह साथ दिए हैं, एक आखिरी बार और दे दीजिए। हम हमारे परिवार की ओर से आप दोनों का हमेशा आभारी रहेंगे’।
विदित हो कि अंबिका सिंहदेव छत्तीसगढ़ के प्रथम वित्तमंत्री रामचंद्र सिंहदेव की भतीजी हैं। रामचंद्र सिंहदेव कोरिया के राजा कहे जाते थे। वे अविभाजित मध्य प्रदेश में भी कैबिनेट मंत्री रहे। वे कोरिया नरेश और कोरिया कुमार के नाम से भी विख्यात थे। उनकी 5 साल पहले मृत्यु हो गई। वर्तमान में उनकी भतीजी अंबिका सिंहदेव विधायक और संसदीय सचिव हैं। अंबिका कभी राजनीति में नहीं रहीं। अपने काका रामचंद्र सिंहदेव के निधन के बाद उन्होंने बैकुंठपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे भैयालाल राजवाड़े को हराया। भूपेश सरकार में उन्हें संसदीय सचिव बनाया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण को लेकर लामबंद हुए लोग; भ्रष्टाचार का लगाया आरोप | People mobilized for quality road construction; accused of corruption