भारतीय जीवन बीमा निगम में 1216 पदों पर होगी भर्ती, ग्रेजुएट युवा आज ही करें अप्लाई

Share this

 

दुर्ग न्यूज, 3 फरवरी। LIFE INSURANCE OF INDIA (LIC) भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय नई दिल्ली के अधीन विविध जोन कार्यालयों के अधिकार क्षेत्र में प्रशिक्षु विकास अधिकारियों (APPRENTICE DEVELOPMENT OFFICER) एडीओ के पद पर नियुक्ति के लिए पात्र योग्य उम्मीदवार जो कि भारतीय नागरिक हों से चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। उम्मीदवारों को एलआईसी की वेबसाइट https://licindia.in/Bottom-Links/careers पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन के कोई अन्य माध्यम/प्रणाली को स्वीकार नहीं किया जाएगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों की संख्या कुल 1 हजार 216 पद‌ प्रशिक्षु विकास अधिकारी के रिक्त हैं।
एक प्रशिक्षु विकास अधिकारी को भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा तय अवधि के लिए क्लास रूम तथा फिल्ड विक्रय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षुता की अवधि प्रशिक्षण शुरू होने की तारीख से शुरू होगी।
एक प्रशिक्षु विकास अधिकारी जो सफलतापूर्वक प्रशिक्षु कार्यकाल पूरा करता है तथा भर्ती प्राधिकरण की राय में निगम की सेवा में नियुक्ति के लिए उपयुक्त है, को परिवीक्षाधीन विकास अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जा सकता है और उसे परिवीक्षा पर रखा जाएगा। परिवीक्षा की अवधि एक वर्ष के लिए होगी जिसे दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। विकास अधिकारी के रूप मे स्थायीकरण प्रदर्शन मूल्यांकन के अधीन होगा।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि ‘एलआईसी अभिकर्ता प्रवर्ग’ का अर्थ है – ऐसा कोई व्यक्ति जो भारतीय जीवन बीमा निगम से संबंधित बीमा की पॉलिसियों की निरंतरता नवीनीकरण या पुनः प्रवर्तन से संबंधित व्यवसाय सहित बीमा कारोबार याचित करने या उपाप्त करने के प्रयोजन के लिए निगम द्वारा नियुक्त या नियोजित किया गया हो अथवा ऐसा कोई व्यक्ति जिसे भारतीय जीवन बीमा निगम (अभिकर्ता) विनियम 2017 के अधीन अभिकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया हो। एलआईसी कर्मचारी प्रवर्ग का अर्थ एलआईसी ऑफ इंडिया का तृतीय प्रवर्ग का पूर्णकालिक वैतनिक कर्मचारी है जबकि ‘अन्य प्रवर्ग ‘का अर्थ ओपेन मार्केट से उम्मीदवार है। इस संदर्भ में यह स्पष्ट किया जाता है कि अभिकर्ता की पति पत्नी, प्रशिक्षु विकास अधिकारी की नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे।
विकास अधिकारी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करें तो एलआईसी कर्मचारियों की प्रवर्ग और एलआईसी अभिकर्ता की प्रवर्ग हेतु शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या भारतीय बीमा संस्थान मुंबई की फैलोशिप होनी चाहिए।
गौरतलब हो कि चयन ऑन-लाइन परीक्षा व उसके बाद ऑनलाइन परीक्षा में अर्हता प्राप्त उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद भर्ती पूर्व चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अन्य (ओपन मार्केट) ओपन मार्केट प्रवर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा दो चरणों में होगी, अर्थात प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा। इन में अर्हता प्राप्त उम्मीदवारों का अंतिम चयन साक्षात्कार एवं भर्ती- पूर्व चिकित्सा परीक्षा के आधार पर का किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ परीक्षा से युक्त प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा के निम्नानुसार तीन भाग (प्रत्येक अनुभाग के लिए अलग-अलग समय) होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2023 है।
एलआईसी इंडिया वेकेंसी में आवेदन के लिए आनलाइन आवेदन पंजीकरण, शुल्क का भुगतान, दस्तावेज़ स्कैन और अपलोड करना होगा।
आपको बता दें कि आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क (नॉन रिफंडेबल) का ऑनलाइन भुगतान आज से 10 फरवरी तक आवेदन शुल्क/सूचना प्रभार के ऑनलाइन भुगतान के लिए बैंक लेनदेन शुल्क उम्मीदवार को वहन करना होगा। जीएसटी सहित आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क (नॉन रिफंडेबल) का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 100 रूपये का सूचना शुल्क (GST सहित) और ट्रेंजेक्शन फी, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के अलावा अन्य उम्मीदवारों के लिए‌आवेदन फी (GST सहित) और ट्रेंज़ेक्शन आवेदन पत्र भुगतान गेटवे के साथ एकीकृत है और भुगतान प्रक्रिया को निर्देशों का पालन करके पूरा किया जा सकता है। भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे / वीसा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपनी भुगतान जानकारी जमा करने के बाद सर्वर से सूचना की प्रतीक्षा करें। दोहरे भुगतान से बचने के लिए ‘BACK’ या ‘REFRESH’ बटन न दबाएं। भुगतान प्रक्रिया के सफल होने पर एक E-receipt उत्पन्न होगी। ‘E-receipt’ का न मिलना भुगतान की विफलता को दर्शाता है। भुगतान विफल होने पर उम्मीदवार अपने प्रोविजनल पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके दोबारा लॉगिन करें और भुगतान की प्रक्रिया को दोहराएं। उम्मीदवारों को शुल्क विवरण सहित ई-रसीद और ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना आवश्यक है। कृपया ध्यान दें कि यदि इसे जेनरेट नहीं किया जा सकता है, तो हो सकता है कि ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया सफल न रही हो। क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए सभी शुल्क भारतीय रुपये में सूचीबद्ध है। यदि आप एक विदेशी क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो आपका बैंक प्रचलित विनिमय दरों के आधार पर आपकी स्थानीय मुद्रा में परिवर्तित हो जाएगा। अपने डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कृपया अपना लेन-देन पूरा होने के बाद कृपया ब्राउज़र विंडो बंद कर दें। शुल्क के भुगतान के बाद शुल्क विवरण वाले आवेदन पत्र को मुद्रित करने की सुविधा है।
इस भर्ती प्रक्रिया में नियम एवं शर्तें ध्यान से पढ़ें जो कि बताती हैं कि रिक्तियों की कुल संख्या, आरक्षित रिक्तियों की संख्या सहित उम्मीदवारों की अंतिम चयन के समय वास्तविक रिक्तियाँ और साक्षात्कार के बाद सफल उम्मीदवारों की उपलब्धता के आधार पर घट या बढ़ सकती है। विभिन्न श्रेणियों के अधीन आरक्षण अंतिम परिणाम के समय लागू सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार होगा। एलआईसी कर्मचारियों के प्रवर्ग से भर्ती किए जाने वाले प्रशिक्षु विकास अधिकारियों की संख्या 15 फीसदी से अधिक नहीं होगी, एलआईसी अभिकर्ता प्रवर्ग से भर्ती किए जाने वाले प्रशिक्षु विकास अधिकारियों की संख्या 25 फीसदी से अधिक नहीं होगी और अन्य प्रवर्ग (ओपन मार्केट) से भर्ती किए जाने वाले प्रशिक्षु विकास अधिकारियों रिक्तियों की संख्या 60 फीसदी से अधिक नहीं होगी। यह मुख्य रूप से एक विपणन कार्य है, जिसमें सम्पूर्ण आबंटित कार्य क्षेत्र के दौरों के रूप में काफी गतिशीलता शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को जीवन बीमा अभिकर्ता (एजेंट) के रूप में नियुक्त करने के लिए उपयुक्त व्यक्तियों को खोजने की आवश्यकता होगी और उन्हें प्रायोजित करना होगा। इस तरह अभिकर्ताओं की एक मज़बूत टीम बनानी होगी। वे अपने एजेंटों की टीम को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन और टीम के माध्यम से निगम के लिए बीमा व्यवसाय करेंगे। उन्हें पॉलिसियों की बिक्री के बाद पॉलिसी धारकों को त्वरित सेवा देने की भी आवश्यकता होगी। प्रशिक्षु विकास अधिकारी के रूप में भर्ती शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है और चयनित उम्मीदवारों को इन क्षेत्रों में काम करना होगा तथापि, यह संभावना है कि चयनित उम्मीदवारों में से कुछ को क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत निकट के मंडल कार्यालय/कार्यालयों के क्षेत्राधिकार में नियुक्त किया जा सकता है। यह स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षु विकास अधिकारी के रूप में नियुक्ति उम्मीदवारों को परिवीक्षाधीन विकास अधिकारी के रूप में नियुक्त होने का कोई अधिकार प्रदान नहीं करती है। प्रशिक्षु कार्यकाल के दौरान चयनित प्रशिक्षु विकास अधिकारी को निगम के नियमानुसार, वृत्तिका के रूप में प्रतिमाह एक निश्चित राशि का भुगतान किया जाएगा। एक प्रशिक्षु विकास अधिकारी (कर्मचारी प्रवर्ग के अतिरिक्त) को प्रशिक्षु कार्यकाल प्रारम्भ होने की तिथि से विकास अधिकारी को देय वेतनमान का न्यूनतम मूल वेतन और उस पर महंगाई भत्ते के बराबर वृत्तिका भुगतान किया जाएगा। एलआईसी कर्मचारी वर्ग से चयनित अभ्यर्थियों को छोड़कर वर्तमान में वृत्तिका की राशि लगभग 51 हजार 500 रूपये प्रतिमाह होगी।

Share this
READ MORE  गृह मंत्री अमित शाह का 22 को ढाई घंटे का छत्तीसगढ़ प्रवास, भिलाई में पद्मश्री उषा बारले के घर भी जाएंगे, बीस विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं को दुर्ग में करेंगे संबोधित