दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच चलेगी वंदे-भारत एक्सप्रेस, CM साय ने रेल मंत्री को लिखी चिट्ठी, ये है ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

Share this

दुर्ग न्यूज़, 9 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के रेलयात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दुर्ग से विशाखापट्टनम तक अब नई वदे-भारत एक्सप्रेस चलने वाली है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेन आचार संहिता खत्म होने के बाद जून से चल सकती है। सूत्रों का दावा है कि इसका समय भी तय कर दिया गया है। इस ट्रेन के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी लिखी थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आंध्रा समाज की पुरानी मांग

 

इस ट्रेन को चलाने लंबे समय से आंध्रा समाज मांग कर रहा है। पिछले दिनों खबर आई कि ये ट्रेन चलने वाली है, लेकिन किसी कारण से ये ट्रेन शुरू नहीं हो सकी। जिसके बाद समाज का एक प्रतिनिधिमंडल रायपुर डीआरएम के पास गया था, लेकिन वहां समाज के लोगों के साथ डीआरएम ने अच्छा बर्ताव नहीं किया। जिसके बाद समाज के लोगों ने नाराजगी व्यक्त की थी। अब उनके लिए ये खुशखबरी है कि ट्रेन का संचालन जल्द शुरू होने वाला है।

 

मात्र 8.30 घंटे का सफर

 

रेलवे सूत्रों के मुताबिक दुर्ग से यह ट्रेन सुबह 6 बजे निकलेगी और दोपहर 2.30 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। दोपहर 3.15 बजे विशाखापट्टनम से छूटेगी और साढ़े आठ घंटे में 565 किलोमीटर की दूरी तय कर रात 11.50 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी।

 

यहां होगा स्टॉपेज 

 

यह ट्रेन दुर्ग से रायपुर, लखोली, महासमुंद, खरियार-रोड, कांटा-भांजी, टिटलागढ़, सिंगापुर-रोड, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम् और विजयनगरम होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ की संस्कृति को करीब से देखा देश भर के घुमक्कड़ों ने, मैनपाट में जीडीएस सम्मेलन, दुर्ग-भिलाई से भी रही उत्साहजनक भागीदारी