सिविक सेंटर का मिराज थिएटर और लाइफ फिटनेस जिम हुआ सील, 7 करोड़ बकाया पर कार्रवाई

Share this

भिलाई नगर, 4 फरवरी। बीएसपी के नगर सेवा विभाग के इंफोर्समेंट यूनिट ने आज सुबह सुबह मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल की उपस्थिति में सिविक सेंटर स्थित मिराज सिनेमा परिसर व लाइफ फिटनेस जिम सेंटर को सील कर दिया है।
भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को मिराज सिनेमा प्रबंधन से 6 करोड़ 92 लाख के अतिरिक्त लगभग 9 लाख रुपए का और भुगतान भिलाई इस्पात संयंत्र को करना था। इस मामले को लेकर न्यायालय में भी प्रकरण विचाराधीन था। न्यायालय व बीएसपी के संपदा न्यायालय में भी मिराज सिनेमा प्रबंधन केस हार चुका है।
आज सुबह भारी पुलिस बल की उपस्थिति में इंफोर्समेंट विभाग ने मिराज सिनेमा कैंपस के सभी यूनिट व उसी परिसर में संचालित लाइफ फिटनेस जिम सेंटर को भी सील कर दिया गया है।

Share this
READ MORE  दुर्ग जिला में पदस्थ पटवारी को कलेक्टर ने किया बर्खास्त