सेंट्रल जेल में बंदियों की मृत्यु 🛑 दंडाधिकारी जांच शुरू 🛑 दावा-आपत्ति 23 तक

Share this

दुर्ग न्यूज, 10 फरवरी। केन्द्रीय जेल दुर्ग में दण्डित बंदी लेखराम उर्फ राका पिता जगदीश पाॅल की 10 सितंबर 2020 को एवं बंदी बबला पारधी पिता कृपाराम पारधी की 12 अप्रैल 2021 को स्वास्थ्य खराब होने, दण्डित बंदी दयाराम पिता सोनूराम की 22 अप्रैल 2021 को, बंदी गैंदू सतनामी पिता झब्बू सतनामी की 20 सितंबर को एवं बंदी प्रहलाद कुमार वर्मा पिता खेमलाल वर्मा की 18 सितंबर को कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गयी थी। इन प्रकरणों की दण्डाधिकारी जांच की जाएगी। जिला दण्डाधिकारी पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने एसडीएम दुर्ग को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उनके द्वारा बंदी की मृत्यु के संबंध में जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा जांच बिन्दु निर्धारित किए गए है। इनमें दण्डित बंदी किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था, बंदी को समय पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, बंदी की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, बंदी की मृत्यु के लिए क्या इस घटना को टाला जा सकता था, दण्डित बंदी की मृत्यु के लिए जेल अधिकारी एवं कर्मचारी तो जिम्मेदार नहीं है, इन बिन्दुओं के आधार पर जांच की जाएगी। घटना के संबंध में यदि कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो तो स्वयं अथवा अपने अधिकृत अधिवक्ता एवं अभिकर्ता के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष 23 फरवरी तक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  ट्रेन पर पथराव करने वालों की अब खैर नहीं, डायरेक्ट होगी कार्रवाई