देशी कट्टा से हवाई फायर कर जन्मदिन मनाने वाले दो जिगर के छल्ले गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज, 23 फरवरी। दुर्ग जिले में पिस्टल से हवाई फायर कर उसे वाट्स अप स्टेटस लगाने वाले गोलीबाज दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए दो देशी कट्टे जब्त कर लिए गए हैं। दोनों युवकों ने सिविक सेंटर टाउनशिप में कारतूस दिखाते हुए रात को हवाई फायर किया था। भिलाई नगर पुलिस दोनों युवकों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि एक वायरल वीडियो में दो लड़कों को देशी कट्टा (हथियार) दिखाते हुए फोटो विडियो अपलोड उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अवैध हथियार बरामद कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि किसी ने एसपी दुर्ग के पर्सनल व्हाट्सअप पर वीडियो भेजा था। एसपी ने ऐसे जागरूक सभी संवेदनशील नागरिकों को दुर्ग पुलिस का सहयोग करने धन्यवाद दिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बिना एनओसी हो रहा निर्माण, निगम आयुक्त को ज्ञापन