भिलाई दुर्ग में बढ़ी चाकूबाजी, एएसआई के बेटे ने आरक्षक पर किया वार, गिरफ्तार

Share this

दुर्ग न्यूज, 23 फरवरी। दुर्ग जिले में तीन दिन के भीतर चाकूबाजी से हुई दो मौतों के बाद बीती रात भिलाई में फिर एक चाकूबाजी की घटना हुई है। दुर्भाग्य की बात तो ये है कि यह घटना भी शराब पीने के बाद घटी। इस बार आरोपी भिलाई क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई का बेटा है। दरअसल एएसआई का बेटा और एक आरक्षक उसका दोस्त साथ बैठ कर शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों में कुछ विवाद हुआ और विवाद के बीच एएसआई के बेटे ने आरक्षक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आरक्षक घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। भिलाई क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई चंद्रशेखर का बेटा और उतई थाने में पदस्थ आरक्षक ताम्रध्वज चंद्राकर साथ बैठ कर शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एएसआई चंद्रशेखर के बेटे ने आरक्षक ताम्रध्वज पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों भिलाई के सिविक सेंटर में‌ शराब पार्टी कर रहे थे। आरक्षक की जांघ पर चाकू लगा है जिससे काफी चोट आई है। आनन फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भिलाई नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  विप्र फाऊंडेशन ने राजधानी में‌ किया भिलाई की मेधावी बहनों आभा-युक्ता का सम्मान, दोनों हैं टापर