विप्र फाऊंडेशन ने राजधानी में‌ किया भिलाई की मेधावी बहनों आभा-युक्ता का सम्मान, दोनों हैं टापर

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 22 मई। विप्र फाऊंडेशन महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ ने कक्षा बारहवीं में उच्च अंक प्राप्त करने वाली बहनों आभा शर्मा और युक्ता शर्मा को वृन्दावन हाल कटोरा तालाब रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि विप्र समाज की बेटियों आभा व युक्ता ने डीएवी स्कूल हुडको भिलाई से कक्षा बारहवीं विज्ञान में क्रमशः 92.2% तथा 90.8% अंक प्राप्त कर समाज, पालकों व शाला का नाम रौशन किया है। इस अवसर पर विप्र फाऊंडेशन महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती सोनाली शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता पुजारी, रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती पिंकी, विशिष्ठ अतिथि मधु यादव, ममता पुजारी, ममता शर्मा , प्रतिभा शर्मा सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय प्रभारी सोनाली शर्मा ने बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभ कामनाएँ भी प्रेषित की हैं।

Share this
READ MORE  सुपेला Fly Over Bridge की Load Testing आज से ✅ 8 दिन बंद रहेगा गदा चौक-आकाशगंगा मार्ग