19 पदों के लिए 6 को प्लेसमेंट कैम्प

Share this

 

दुर्ग न्यूज, 4 मार्च। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा 6 मार्च को सुबह 10.30 बजे प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नियोजक अम्बे मेडिकल स्टोर प्रालि द्वारा फार्मासिस्ट के लिए 11 पद, डाटाएंट्री आपरेटर के लिए 8 रिक्त पद हैं। इच्छुक आवेदक नियत तिथि एवं समय पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छग निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड उक्त समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फाटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के नोटिस बोर्ड अथवा सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg का अवलोकन करें।

Share this
READ MORE  पटवारी ने नामांतरण के नाम पर 5000 रुपये मांगा रिश्वत, 3000 रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ाया